फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके में आज होगा ग्रामीण उद्यमिता का महासम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं, किसानों, महिलाओं को उद्यमिता शुरू करने के लिए आज शानदार अवसर मिल रहा है। अमर उजाला, जिला प्रशासन और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संयुक्त अभियान उत्थान: अ स्टार्टअप निर्माण के तहत 18 जनवरी यानी आज कृषि विज्ञान केंद्र (मूंगफली फार्म) परिसर में महासम्मेलन होगा। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे मुख्य विकास अधिकारी कपित सिंह करेंगे। कार्यक्रम में बताया जाएगा कि कैसे युवा, किसान और महिलाएं अपने गांव में अपनों के बीच रहकर उद्यमिता शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बैंक, कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग के स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के जरिए चयनित लोगों को बीच उत्पादन, जैविक खाद तैयार करने, जैवित खेती करते, पापड़, चिप्स बनाने की फैक्ट्री, मुर्गी पालन, सूअर पालन, पशुपालन, सिलाई कढ़ाई, मोमबत्ती तैयार करने की फैक्ट्री आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण हासिल करने वालों को प्रदेश और केंद्र सरकार की रोजगारपरख योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही तैयार उत्पादों की मार्केटिंग का तरीका बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें