157.76 करोड़ की लागत से बनेगी पुलिस लाइन
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। रिर्जव पुलिस लाइन का निमार्ण ग्राम क्यामपुर बहेड़िया में किया जा रहा है। इसका सोमवार को जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने हवन यज्ञ के साथ विधिवत भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य की अधार शिला रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की नई रिजर्व पुलिस लाइन में आवासीय व अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए शासन से एक अरब 57 करोड़ 76 लाख 36 हजार रुपये प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिये शासन से प्रथम किस्त 8 करोड़ रुपये की मिली है। इस धन का व्यय हो जाने के बाद आगे की धनराशि मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य रूकने नहीं दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम बरेली द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस आवास निगम बरेली के अधिशाषी अभियंता लवकुश सिंह सहायक अभियंता शमशाद अख्तर जेई मोहित कुमार सिंह, अरविंद शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी कासगंज एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
पांच वर्ष व पांच चरणों में होगा पुलिस लाइन का निर्माण
कासगंज। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताय कि नई रिजर्व पुलिस लाइन का कार्य 05 चरणों में, 5 वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में 3.21 करोड रुपये की लागत से बाउंड्री वाल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उसके बाद सड़क, प्रशासनिक भवन, 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक, ट्यूबवेल एवं विद्युतीकरण तथा टाइप-ए के 32 आवास एवं टाइप.बी के 48 आवासों का निर्माण कार्य किया जाएगा।