फिरोजाबाद। विभागीय सत्यापन के बाद जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत 780 छात्रों के छात्रवृत्ति डाटा संदिग्ध पाया गया है। समाज कल्याण विभाग ने संदिग्ध डाटा दुरुस्त कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को दो दिन का समय दिया है।
शैक्षिक सत्र 2018-19 में अध्ययरत कक्षा नौ व दस के 760 छात्रों की छात्रवृत्ति अटक सकती है। इन सभी के छात्रों के छात्रवृत्ति के ऑनलाइन डाटा संदिग्ध मिले हैं। जिन छात्रों के डाटा संदिग्ध पाए गए हैं। उनमें सामान्य वर्ग के 160 व अनुसूचित जाति वर्ग के 620 छात्र शामिल हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित छात्रों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क साधने व डाटा ठीक करा विभाग को प्रेषित कराने के निर्देश दिए हैं। डाटा ठीक कराने के लिए दो दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के दरम्यान डाटा दुरुस्त नहीं होने पर संबंधितों के ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।