फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली की शादी में गई किशोरी सहेली के भाई से शादी पर अडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। अपनी सहेली की शादी में शामिल होने पहुंची किशोरी की शादी की तैयारियां भी होने लगी। सूचना पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए तो युवक के परिजनों ने कहा कि दोनों की मर्जी से शादी हो रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के परिजनों के साथ किशोरी एवं युवक को थाने लेकर आई जहां किशारी युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी। पुलिस ने समझाकर किशोरी को परिजनों को सौंप दिय्र्रा।
विज्ञापन



थाना खैरगढ़ के एक गांव निवासी किशोरी की दोस्ती थाना जसराना के एक गांव निवासी युवती से थी। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। इसी दौरान खेरगढ़ निवासी किशोरी के संबंध थाना जसराना के गांव निवासी युवती के भाई से हो गए। दो वर्ष से एक दूसरे के घर आना-जाना बना रहा।

वहीं रविवार को युवती की शादी में शामिल होने को आई किशोरी की शादी की तैयारियां भी युवक के परिजनों ने कर दी। शादी की भनक लगते ही किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया। गांव पहुंचे तो युवक के परिजनों ने उनको धमकाते हुए कहा कि शादी तो होगी।
विज्ञापन


वहीं किशोरी ने भी युवक के साथ शादी करने की जिद कर डाली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के साथ युवक एवं किशोरी को थाने लेकर आई जहां किशोरी के परिजन किशोरी को साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे तो किशोरी युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी।

कोतवाल दिनेश कुमार ने कहा कि किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें