फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव ने शराब पीकर सदर ब्लॉक में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शराब पीकर ब्लॉक में हंगामा एवं गाली-गलौज करना पंचायत सचिव को महंगा पड़ गया। बीडीओ ने पुलिस को सौंपते हुए पंचायत सचिव का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। बीडीओ की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


थाना लाइनपार के ग्राम पंचायत ढोलपुरा में तैनात पंचायत सचिव मुकेश कुमार पुत्र नाहर सिंह ने सोमवार को सदर ब्लॉक प्रांगण में शराब पीकर हंगामा किया। आरोप है कि गाली- गलौज के साथ ही कुछ लोगों को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


जानकारी पर प्रभारी बीडीओ प्रभात कुमार मिश्रा ने पुलिस बुलाकर उक्त पंचायत सचिव का मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। मामले में बीडीओ ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर भेजी है।

बीडीओ प्रभात मिश्रा ने कहा कि पंचायत सचिव मुकेश कुमार ब्लॉक में आवास लिपिक डा. ध्रुव कुमार आचार्य, एकाउंटेंट व प्रीती जैन से अभद्रता एवं गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन


उसका मेडिकल कराया है। थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुवे ने कहा कि ब्लॉक से एक पंचायत सचिव शराब के नशे की हालत में यहां भेजा था। उसका मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि पहले से ही वह निलंबित चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें