फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में जहर खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
eating poison in police station
विज्ञापन
एटा। गंगानगर में रह रही महिला की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अखतौली निवासी मालादेवी (45) पत्नी रामनरेश का देहात क्षेत्र के गंगानगर में भी मकान बना हुआ है। शाम को वह गंगानगर में मौजूद थी। उसी समय संदिग्ध हालात में उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी जब मृतका के पिता बलवीर को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला की अवैध संबंध में बाधक बनने पर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि महिला की मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा नहीं हो सका है। जिसे लेकर चिकित्सकों ने उसका बिसरा सुरक्षित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें