फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर प्रशासन की है पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कचहरी और जीटी रोड पर रविवार को 34 दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। नगर में जगह-जगह हुए अवैध निर्माण की जांच की जा रही है। सोमवार को कचहरी रोड पर ध्वस्तीकरण के बाद पड़े मलबे को हटाने का काम किया गया। इस दौरान मलबे से शहर की तमाम सड़कों में हुए गड्ढों को भरे गए।

डीएम आईपी पांडेय के निर्देश पर रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस ने कचहरी रोड और जीटी रोड पर 34 दुकानों का अवैध निर्माण तुड़वाया था। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। रविवार रात से दुकानों के मलबे को हटाकर गड्ढ़ों में भरने का काम शुरू कर दिया गया। दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद जगह को साफ कराकर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



उधर, लोगों में कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण के ध्वस्तीरण को लेकर उम्मीद जगी है। प्रशासन के पास शहर में जगह-जगह अवैध निर्माण की शिकायत पहुंच रही है। प्रशासन अपने स्तर से अवैध निर्माणों को तलाशने में जुटा है। शहर के प्रमुख बाजारों और इमारतों के नक्शों की पड़ताल की जा रही है। तमाम सरकारी विभागों में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए आस बंध गई है।
विज्ञापन


किसी को भी अवैध कब्जा करने का अधिकार नहीं है। कई जगह लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई है। अभी शिकायतों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महेन्द्र सिंह तंवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें