फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा बना चैंपियन, फिरोजाबाद रहा उपविजेता

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेजबान मथुरा जनपद ओवरऑल चैंपियन बना है। फिरोजाबाद जनपद उपविजेता रहा तो आगरा को तीसरा और मैनपुरी को चौथा स्थान मिला है। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद भी जीवन का आवश्यक हिस्सा है। इसे व्यर्थ न समझा जाए।

मंडलीय प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं के परिणाम मथुरा के पक्ष में रहे हैं। ओवरऑल चैंपियनशिप मथुरा जनपद के नाम ही रही है। फिरोजाबाद दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में सब जूनियर बालक वर्ग में फिरोजाबाद के आदर्श प्रताप सिंह, जूनियर बालक वर्ग में मथुरा से रोहित चौधरी और श्याम सिंह तथा जूनियर बालिका वर्ग में आगरा की प्रियंका सिकरवार तथा सीनियर बालिका वर्ग में फिरोजाबाद की निधि शर्मा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती है।
विज्ञापन


इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह, जिला खेल अधिकारी एसपी वामनिया, निरंजन सिंह सोलंकी, पुष्पेंद्र सिंह, पदम सिंह कौंतेय, संतोष शर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी अग्रवाल, चंद्रभान सिंह, विजय कृष्ण सारस्वत, कमल किशोर गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें