फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने बताई, सोशल मीडिया की अच्छाई-बुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष में 18-19 सितंबर को लखनऊ में अंतर विश्वविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। उसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम के चयन के लिए सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में अंतर महाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जा रही है। करीब 35 कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को करीब 65 टीमों के 105 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के विषय ‘सोशल मीडिया देश के युवा के लिए वरदान से ज्यादा अभिशाप साबित हो रही है’ पर पक्ष और विपक्ष में विचार प्रस्तुत किया। बाकी टीमों को शुक्रवार को बुलाया गया है। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्र्िथयों के व्यक्तित्व का विकास होता है। संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश रावत ने भी विचार रखे।

निर्णायक मंडल में शिक्षाविद् प्रो. राजेंद्र शर्मा, प्रो. नेविल स्मिथ और डॉ. ज्योत्स्ना रघुवंशी रहीं। संचालन डॉ. रुचिरा प्रसाद, मुस्कान, एकता, विपल्व, मोनिका व दीपक ने किया।
विज्ञापन


यह पुरस्कार मिलेगा
आगरा। लखनऊ में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में 21,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें