फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरकुरे ट्राएंगल के पैक में पकड़ी घटतौली

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। बाजार में बिकने वाले कुरकुरे ट्राएंगल के पैक में नौ ग्राम की घटतौली पकड़ी गई। इसकी शिकायत आम उपभोक्ता ने बाट माप विभाग कार्यालय में की थी। इसके अलावा बाजार में बिक रहे स्टड्स व हीरो कंपनी के हेलमेट की पैकिंग पर भी गड़बड़ी पकड़ी गई।
विज्ञापन


गुरुवार को बाट माप विभाग कार्यालय पहुंचकर जागरूक ग्राहक ने कुरकुरे ट्राएंगल के पैकेट में घटतौली की शिकायत की। इस पर वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक अनुराग कुशवाह ने पड़ताल की।

पैकेट पर वजन 45 ग्राम दर्ज था और मात्र 36 ग्राम ही पाया गया। इस पर कंपनी को बाट माप विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में की गई चेकिंग में स्टड्स और हीरो कंपनी के हेलमेट की पैकिंग पर मानकों की जानकारी पूरी नहीं थी। राइस बासमती के पैकिंग बैग पर पीसीआर के मानकों का उल्लंघन मिला। मुंशीपन्ना सलाद मसाले के एक किलो पैक पर पीसीआर के मानक अधूरे मिले। सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें