मैनपुरी। रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद अब स्टेशन पर जंक्शन वाली सुविधाएं शीघ्र ही मिलेंगी। विभाग की मंजूरी के बाद शीघ्र ही काम शुरू होगा। यात्रियों को सुविधा देने के लिए विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं नहीं हैं। प्लेटफार्म, स्टेशन पर गंदगी रहती है, प्रतीक्षालय बंद रहता है। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए यात्रियों को अभी तक रेलवे लाइन पार करनी पड़ती थी। इटावा लाइन चालू होने के बाद रेलवे लाइन पर पुल बनवाया गया है। रेलवे ने जंक्शन पर सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है।
रेलवे की टीम के निरीक्षण के बाद यात्रियों को जंक्शन की सुविधाएं दिलाने का काम शीघ्र शुरू होगा। रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद आधुनिक टीवी युक्त यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। आधुनिक शौचालयों के साथ ही प्लेटफार्म पर रोशनी के विशेष इंतजाम के साथ ही एक प्लेटफार्म बढ़ाया जाएगा।