फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने के आरोपी की इटावा में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लड़की भगाने के मामले में आरोपी युवक की इटावा के बसरेहर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने लापता लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी पुष्पेंद्र (23) पुत्र चंद्रप्रकाश के खिलाफ 19 जुलाई को थाना मिरहची में लड़की भगाने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद युवक घर से अपनी रिश्तेदारी इटावा बसरेहर क्षेत्र नगला लच्छी में चला गया था। इसके बाद उसकी देर रात संदिग्ध हालात में तबियत खराब हो गई। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन युवक के शव को इटावा ले गए। जहां पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मृतक के भाई कौशल ने युवक की जहर देकर हत्या करने आरोप लड़की पक्ष के लोगों पर लगाया है। बता दे कि 19 जुलाई को मिरहची क्षेत्र से एक युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट लड़की के पिता ने मृतक और उसके भाई कौशल, विट्टो देवी सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। वहीं सूत्रों की माने तो लोगों में चर्चा है कि युवक के जहर खाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतक ने सुसाइट नोट भी छोड़ा है। जिसमें पुलिस के उत्पीडन से तंग होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। वही इटावा के बसरेहर थाना प्रभारी ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली पुलिस सूचना पर पीएम कराया गया है। तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। दूसरी तरफ थाना मिरहची प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि उनके थाने पर भी परिजनों ने हत्या या फिर आत्महत्या जैसी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें