फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मजदूरी करते पकड़े 13 किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। थाना पुलिस ने सोमवार को नगर में मुस्कान अभियान चलाया। पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान में होटलों और ढाबों पर काम कर रहे 13 नाबालिग बच्चे मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिए। होटल और ढाबा संचालकों को बाल श्रम कराने पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी। सोमवार को एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने नगर में मुस्कान अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ जोगा होटल, लस्सी ढाबा, भोले ढाबा, राणा ढाबा, अंग्रेज ढाबा, हरियाणा ढाबा, पटियाला पर छापा मारा। इन ढाबों पर 13 बच्चे काम करते मिले। यह बच्चे बिहार राज्य के अलावा फर्रुखाबाद, अलीगढ़ के रहने वाले हैं। नाबालिग बच्चों के मजदूरी करते हुए मिलने पर ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। कहा अगर दोबारा नाबालिग बच्चे काम करते मिले तो कानूनी कार्रवाई होगी। बच्चों से उनके संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें