एटा। पुलिस भी सोशल मीडिया का पूरा इस्तेमाल कर रही है। जनपद में सोशल साइट्स पर बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर पीआरओ सेल में तैनात पुलिसकर्मी अतुल राठौर को एडीजी के बाद डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। डीजीपी से मिले सम्मान के बाद पुलिस कर्मियों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
पुलिस विभाग में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को उत्साहित करने के लिए उच्चाधिकारी उन्हें सम्मानित कर रहे है। जिससे पुलिस विभाग में सुधार हो सके और हर पुलिसकर्मी अपना कर्तव्य पूरी तरह से सही निभाए। उसी को लेकर डीजीपी ओ पी सिंह ने सोशल मीडिया पर बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को लखनऊ बुलाया।
लखनऊ बुलाने के लिए पीआरओ सेल में तैनात पुलिसकर्मी अतुल राठौर को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इतना ही नहीं इस मौके पर डीजीपी ने सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मी से सुधार के लिए सुझाव एवं समस्याओं के बारे में भी पूछा।
बता दें कि डीजीपी स्तर से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी को पिछले माह एडीजी अजय आनंद ने भी बेहतर काम करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। वहीं जिले के सिपाही को एडीजी और डीजीपी स्तर से सम्मानित होने के बाद पुलिस विभाग में उत्साह है।