एटा। एक साल पहले शहर के मोहल्ला लालपुर निवासी युवक के फोन पर बात करने के दौरान एटीएम नंबर को कोड पूछकर 79 हजार रुपये की ठगी की गई थी। ठगी करने की रिपोर्ट थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई थी। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। गठित टीम ने शातिर ठग को खोज निकाला है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला लालपुर निवासी मुकेश कुमार के फोन पर 12 मई 2017 को एक कॉल आई थी। जिसने गुमराह करते हुए एटीएम का पूंछ लिया था। एटीएम कोड पूंछने के बाद शातिर ने मुकेश कुमार के एसबीआई खाते से 79 हजार रूपए निकल लिए थे। इस मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली नगर मेें दर्ज करा दी गई थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने मामले में दिन रात एक करते हुए शातिर ठग का पता लगा लिया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने जांच में पाया ठगी करने वाला शातिर झारखंड राज्य का है। जब वहां जाकर पता किया तो उसका नाम कैलाश प्रसास राय पुत्र रामचन्द्र राय निवासी ग्राम हरला थाना जमुआ जिला गिरिडी निकल कर आया। शातिर ठग को पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई मगर हत्थे नहीं चढ़ सका। अब क्राइम ब्रांच ने 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की की तैयारी करनी शुरू कर दी है।