फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर शव एक्सप्रेसवे के पास फेंका

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाजना कट के पास एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि युवती के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, लेकिन पुलिस मान रही है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। जींस और टॉप पहने इस युवती के बारे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आगरा या एनसीआर की रहने वाली है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस मान रही है कि शव शनिवार की देर रात को फेंका गया है। क्योंकि बाजना कट के पास जिस स्थान पर शव मिला है वहां रात को करीब दस बजे तक पुलिस का गश्ती दल गया था। माना जा रहा है कि रात को 12 बजे के बाद शव फेंका गया है। हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है। अगर लूट के लिए कत्ल होता तो सोने की अंगूठी और घड़ी को भी बदमाश ले जाते।

पुलिस प्रेम प्रसंग में कत्ल मानकर चल रही है। गले में गमछा पड़ा है। माना जा रहा है कि इसी गमछे से युवती का गला घोंटा गया है। पहनावे से किसी अच्छे परिवार की लग रही है और एनसीआर क्षेत्र की रहने वाली हो सकती है। रविवार की सुबह करीब छह बजे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर रखवा दिया है। शव की पहचान कराने के लिए आगरा और एनसीआर के सभी जिलों को युवती के शव के बारे में बता दिया गया है। परिवार वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें