मथुरा। पीड़ित से रिश्वत लेते हुए कृष्णानगर चौकी के दो सिपाहियों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
अवनीश कुमार गौतम और अरविंद कुमार दोनों सिपाही रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर पर तैनात हैं। गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर पांच सौ रुपये लेते हुए उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दोनों सिपाही एक व्यक्ति से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं।
बुधवार को कैद किया यह वीडियो गुरुवार को वायरल होते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसे गंभीरता से लिया। एसएसपी ने एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने गुप्त जांच कराई। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इसकी जांच सीओ सदर राकेश कुमार को सौंपी है। इस मामले से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।