फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्त देवालयों में होंगे सर्वांग चंदन दर्शन...

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज भक्तों को सुबह पीत वस्त्र धारण कर चरण दर्शन देंगे वहीं, सायं कालीन बेला में ठाकुरजी के सर्वांग होंगे। अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी श्री चरणों में स्वर्ण रजत निर्मित पाजेब भी धारण करेंगे।
विज्ञापन


गर्मी में अपने आराध्य को ठंडक प्रदान करने के लिए सेवायत चंदन को गुलाब जल, इत्र, केसर का मिश्रण कर ठाकुरजी के शरीर पर चंदन का लेपन करेंगे। साथ ही ठाकुरजी को सत्तू के लड्डू और शर्बत निवेदित किए जाएंगे। शीतलता प्रदान करने के लिए ठाकुरजी के समक्ष सेवायत चरण चौकी पर एक एक किलो के चार चंदन के गोले भी रखेंगे।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रह्लाद गोस्वामी ने बताया कि 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सुबह लगभग 7:30 बजे ठाकुरजी के पट खुलेंगे और भक्तों को अपने आराध्य के विशेष दर्शन करने का पुण्य लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सुबह ठाकुरजी जहां पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को चरण दर्शन देंगे वहीं सायंकालीन बेला में ठाकुर भक्तों को सर्वांग दर्शन देंगे।
विज्ञापन


इस अद्भुत दर्शन में ठाकुरजी केवल कमर के नीचे सनिया (पीली सिल्क की धोती) धारण करेंगे। इस दिन ठाकुरजी के हाथों के दर्शन करने का भी भक्तों को लाभ होगा। उधर, वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर, राधारमण, राधा मदनमोहन, राधा गोपीनाथ, राधा गोविंद देव, राधा गोकुलानंद, राधा श्याम सुंदर मंदिर में भी ठाकुरजी अपने भक्तों को सर्वांग चंदन दर्शन देंगे। मंदिरों में तैयारियां चल रहीं हैं।

मंदिरों में सजेंगे फूल बंगले
वृंदावन। अक्षय तृतीया से धर्म नगरी के राधावल्लभ मंदिर, शाह बिहारी, राधारमण जी, राधादामोदर मंदिर, सेवाकुंज स्थित कृष्णबलराम मंदिर, श्यामसुंदर मंदिर में फूल बंगला बनने प्रांरभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें