फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 45 नगला विश्नू के पार्षद राकेश यादव सोमवार को क्षेत्र की जनता के साथ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। क्षेत्र की जनता ने समस्याओं का निदान न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन


धरना स्थल की अध्यक्षता नित्यानंद गिरि महाराज ने की। सपा नेता उदयवीर यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता समस्याओं को लेकर परेशान है। पूरे क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी को परेशान है। क्षेत्र में जलनिकासी के लिए नाली खड़ंजा तक नहीं बना। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। पार्षद राकेश यादव ने कहा कि वार्ड में हजारों की आबादी है, जो मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है।

जिला व नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जब तक समस्याओं का निदान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कल्याण सिंह, सुनहरीलाल, रामभजन वर्मा, शेर सिंह, मुन्नालाल, पूरन सिंह यादव, रामनरेश, मौजीराम, बंगाली बाबू, दिलीप सिंह, प्रीति, सरिता, सनीता, मानदेवी, अनारदेवी, शीला, रेखा, ओमवती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें