फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरे मशीन खराब, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
एक्स-रे मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। कस्बे में करोड़ों रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी मशीनें खराब हालत में पड़ीं हैं। उनका रख-रखाव नहीं होने से कई मशीनों ने तो कार्य करना भी बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी एक्सरे मशीन लगभग छह महीने से खराब है। लेकिन इसके बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग इसे ठीक कराने की सुध ले रहा है और न ही प्रशासन। लोगों ने कई बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं को ठीक कराने की मांग की लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मशीन खराब होने से मरीजों को प्राइवेट में एक्सरे कराना पड़ता है।

प्राइवेट वाले तीमारदारों से मनमानी फीस वसूलते हैं। वहीं, रिपोर्ट भी ठीक प्रकार से नहीं देते हैं। महिला विंग अस्पताल में अभी तक किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। नवनिर्मित भवन में गंदगी पसरी पड़ी है। भवन में ताले लटक रहे हैं। लोगों ने डीएम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें