फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हमारी सुनो तभी कराइये कैबिनेट की बैठक

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के पार्षदों की सात सूत्रीय मांगें कैबिनेट की बैठक में रोड़ा बन रही हैं। इन मांगों के संबंध में कैबिनेट के पार्षदों ने नगर आयुक्त को जानकारी दे दी। वहीं कैबिनेट बैठक में बजट के पास न होने पर नगर के विकास की गति थम गई है।
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। यह बैठक पुन: एक सप्ताह पूर्व आयोजित की गई, जिसमें बजट रखा गया था। कैबिनेट पार्षदों ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया। पार्षदों ने इस बैठक के बाद नगर आयुक्त को अपनी मांगों के संबंध में बताया। पार्षदों ने बताया कि सबसे पहले सचिवालय का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा मांगों में उपविधि टैक्सेशन और उपविधि प्रापर्टी, उपविधि विज्ञापन का निर्माण किया जाना भी शामिल है।

पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने पार्किंग की शर्तों को अपने आप ही बदल दिया है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि इस संबंध में पार्षदों से बातचीत की रही है पार्षदों की जो मांगें नियमों के मुताबिक होंगी उनको पूरा करके जल्द ही कैबिनेट की बैठक कराई जाएगी। पार्षदों की जो भी समस्या होगी उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें