फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दूल्हों की निकली सामूहिक बारात

विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रविवार को 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। रसूलपुर स्थित राठौर धर्मशाला से एक साथ 20 दूल्हों की बारात निकली। शंकर की भव्य झांकी के साथ बराती नाचते-गाते चल रहे थे। बरात का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
विज्ञापन


श्री कैलादेवी समिति द्वारा शिव-पार्वती विवाह पद्धति के तहत हिंदू सर्व समाज की 20 कन्याओं की शादी छैल बिहारी गेस्ट हाउस में धूमधाम से कराई। राठौर धर्मशाला से बैंडबाजों के साथ 20 दूल्हों की सामूहिक बारात निकली। बारात में भगवान शंकर कीझांकी शामिल थी। बाराती भोले शंकर के गीतों पर झूमते रहे थे। बारात नया रसूलपुर, आदर्श नगर, पेमेश्वर गेट होते हुए छैलबिहारी गेस्ट हाउस पर पहुंची। समारोह स्थल पर मंत्रोच्चारण के साथ वर-कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि कन्या समाज के लिए बोझ नहीं हैं। सामाजिक संस्थाएं सामूहिक विवाह करा रहीं हैं। कैलादेवी सेवा समिति सामूहिक विवाह के लिए बधाई की पात्र है। संरक्षक सत्यवीर गुप्ता ने कहा कि समिति 15 वर्षों से असहाय कन्याओं की शादी करा रही है। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर गुप्ता ने लकी ड्रा से वॉशिंग मशीन भेंट की।
विज्ञापन


अध्यक्ष अशोक गुप्ता, संरक्षक अध्यक्ष ओमकार नाथ बाबा ने आभार जताया। विदाई के समय हर जोड़े को घरेलू सामान दिया गया। राजेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, मुन्नालाल राठौर, वीरेंद्र राठौर, छोटेलाल यादव, वीरेंद्र गुप्ता, रामगोपाल राठौर, आशाराम राठौर, कालीचरन गुप्ता, सियाराम राठौर, सुरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें