फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने में 60 और 15 दिन में 40 प्रशितत खर्च की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शासन ने करोड़ों का बजट आवंटित किया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग शत प्रतिशत बजट ग्यारह महीने में खर्च नहीं कर पाया। अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर 15 दिन में 40 प्रतिशत बचा बजट खर्च करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं। खास बात यह है कि शासन से कई मदों में बजट अभीतक आ रहा है।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा हो या फिर निर्माण की धनराशि। कई मदों में स्वास्थ्य विभाग को करीब 62 करोड़ रुपये का बजट वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आवंटित हुआ। ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें। लेकिन स्वास्थ्य विभाग साल भर सोता रहा। जब शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 80 प्रतिशत से कम बजट खर्च होने पर समीक्षा के बाद 50 प्रतिशत से कम बजट खर्च होने पर ट्रांसफर की चेतावनी दी तो नोडल प्रभारियों को बजट खर्च करने की रणनीति बनाने में लगा दिया गया है।

विभागीय कर्मचारियों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी माह तक 58 प्रतिशत के करीब बजट खर्च किया है। ऐसे में अब 15 दिन में करीब 40 प्रतिशत खर्च किया जाएगा। 31 मार्च के बाद बचा पैसा वापस भेजा जाएगा। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कई भुगतान रुके हैं। वित्त वर्ष खत्म होने तक पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। जेएसवाई समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थी अभिलेख जमा कर भुगतान लेने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में वे खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें