फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
bull
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। इलाज करा कर घर लौट रहे युवक की बाइक रास्ते में सांड़ से टकरा गई। इसके चलते युवक खंदी में जा गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मोहल्ला गढै़या निवासी शाजिद (30) पुत्र सगीर मुल्लाजी गुरुवार दोपहर अपनी छोटी बेटी लबीबा का उपचार कराने फिरोजाबाद आए थे। शाम सात बजे के करीब घर लौटते वक्त तेज रफ्तार बाइक मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रूपसपुर पास साड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके चलते शाजिद हाईवे से नीचे खंदी में गिरने से गंभीर चोटें आईं।

हादसे की जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शाजिद पांच भाइयओं में तीसरे नंबर का था। कमानी का काम कर परिवार पाल रहा था। शाजिद की दो बेटी हफीफा (4) और लबीबा (2) के सिर से पिता का साया उठने से पत्नी रुवैया बेगम के कंधों पर बेटियों को बोझ आ गया है। पीड़ित परिवार को ढांढस बधाने चेयरमैन मुमताज बेगम, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद अशरफ, असफाक, एमएलसी अशीम यादव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें