फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में अदा की गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

26 जनवरी को जिले में हुई सांप्रदायिक घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के लिए जुमे की नमाज और होली का पर्व एक ही दिन होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती थी। इसके लिए प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई।

शुक्रवार को नमाज और होली होने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जिससे जिले में सांप्रदायिक सद्भाव न बिगड़े। इसके लिए डीएम और आरपी सिंह और एसपी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने प्लान तैयार किया। जिलेभर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित कराकर एक दूसरे समुदाय के लोगों में आपसी विश्वास पैदा किया। होली की पूर्व संध्या पर ही जिले भर में फोर्स की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन


जिले की 1360 होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के बीच होलिका दहन कराया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों एवं मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनात किया। ट्रिपिल राइडिंग करके दौड़ रहे युवाओं के वाहन पुलिस ने जब्त किए। शहर की नदरई गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट चौकी पर पुलिस ने करीब 78 वाहनों को जब्त कर लिया। सायं 5 बजने पर इन वाहनों को छोड़ा गया। डीएम और एसपी भ्रमण करते रहे। हुल्का मोहल्ला व अन्य स्थानों पर डीजे चलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवाए।


गंजडुंडवारा कस्बे में भी सुरक्षा के इंतजाम रहे। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिसकर्मी छतों से नजर रखी गई। एक अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक की तैनाती गंजडुंडवारा में की गई। एसडीएम धीरेंद्र कुमार, सीओ बीएस वीर कुमार पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया।
पुलिस ने दोपहर 12 बजे से लोगों से होली न खेलने का अनुरोध किया। इसके बाद जुमे की नमाज सुरक्षा में संपन्न कराई गई। होली को देखते हुए कई मस्जिदों में जुमे की नमाज के समय भी बदलाव किया गया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद राहत महसूस करते हुए जिले के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी लोगों का शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें