फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस गावों की दूसरे दिन भी गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भदाना सब स्टेशन से जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांव दूसरे दिन भी रातभर अंधकार में डूबे रहे। इससे ग्रामीणों को बिजली के साथ पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार रात में अज्ञात चोरों द्वारा फरिहा एवं भदाना सब स्टेशन से जुड़े 14 पोल के 33 केवी के तार काट लिए थे। हाईटेंशन लाइन चोरी होने के कारण फरिहा सब स्टेशन के 50 तथा भदाना के 40 गांवों की सप्लाई ठप हो गई थी। एसएसओ की सूचना पर अवर अभियंता ने सुबह क्षेत्र में टीमें दौड़ाई तो 14 पोल की 33 केवी लाइन कटी मिली।

विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए फरिहा सब स्टेशन से जुड़े गांव की सप्लाई चालू कराने के लिए दोपहर से कार्य प्रारंभ दिया था। जिन पोल से लाइन काटी गई थी, उन पोलों पर नए तार डालने का देर रात तक काम चलता रहा। इसके बाद रात करीब दस बजे सप्लाई चालू हो सकी। अवर अभियंता कयामुद्दीन ने बताया कि फरिहा सबस्टेशन की सप्लाई रात में चालू करा दी है लेकिन भदाना की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। इसके लिए कार्य प्रगति पर है। देर रात सप्लाई चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें