फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनौरा में बंजर हो रही कृषि योग्य भूमि, जांच में खुलासा

विज्ञापन
जांच में सामने आया मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा चनौरा मेें डाले गए शहर के कचरे से फसलीय नुकसान की शिकायत पर हुई जांच में लगभग दो सौ बीघा कृषि योग्य भूमि के प्रभावित होने का खुलासा हुआ है। डीएम के आदेश पर जांच अधिकारी द्वारा तैयार रिपोर्ट में कृषि योग्य भूमि के बंजर होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


शहर से करीब छह किलोमीटर दूर गांव चनौरा में नगर निगम द्वारा 2010 से डाले जा रहे कचरे के कारण फसलीय नुकसान की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे।

जांच अधिकारी द्वारा डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में निगम द्वारा डाले जा रहे कचरे से गांव की लगभग दो सौ बीघा कृषि योग्य भूमि के बंजर होने की आशंका जताते हुए तुरंत प्रभावी कदम उठाने की बात कही है। साथ ही रिपोर्ट में कचरे से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कूड़े-कचरे में शामिल पॉलिथीन और प्लास्टिक खेतों में उड़ कर पहुंच रही हैं। इससे कई बीघा कृषि योग्य भूमि की उर्वरकता खत्म होने की कगार पर है। गांव में संक्रामक बीमारियां भी फैल सकती हैं। रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।
रविकांत सिंह जिला कृषि अधिकारी/जांच अधिकारी

चनौरा में एक जमीन पर अस्थाई रूप से कूड़ा डलवाया जा रहा है। वह जमीन किसानों ने अपनी सहमति से दी है। नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए डीपीआर मांगी गई है। चिह्नित भूमि पर प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा, इससे शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण हो सकेगा। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

एस.पी. मिश्रा
अधिशासी अभियंता-नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें