फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार व नशीला पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों।
विज्ञापन

कछला घाट पुलिस बैरियर पर रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की कार सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। कछला घाट पर रात में चेकिंग के दौरान दोनों वाहन चोर पकड़ में आए। उनके पास से नशीला पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किया है। चोर अन्य राज्यों से वाहनों की चोरी कर कबाड़ियों को बेचते थे।
विज्ञापन

पुलिस के द्वारा कछला गंगा घाट पर बैरियर लगाकार रात को चेकिंग की गई। इसी बीच स्लेटी रंग की होंडा सिटी कार को पुलिस ने रोका। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने कार के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब कार के बारे में जानकारी उनसे की तो बताया गया कि कार चोरी की है। पुलिस ने कार में सवार वाहन चोर अख्तर अली निवासी पहासू बुलदंशहर एवं अशोक उर्फ सोरन निवासी गंगावली थाना अरनियां, बुलंदशहर को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी दौरान 1450 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दिल्ली व एनसीआर से गाड़ियों की चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों ही वाहन चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फोटो प्रेषित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें