फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा वाचक पर फायर, फथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुडवारा।
विज्ञापन

कथा कराने के बहाने से बाइक पर आए तीन युवकों ने कथा वाचक व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर फायर कर दिया। इससे कथा वाचक घायल हो गए। इस घटना के बाद पथराव हो गया तथा एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कथा वाचक ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी गनेशपुर के सामने मालगोदाम रोड के घर पर तीन युवक कथा कराने के बहाने पहुंच गए। युवकों ने कथा वाचक व उनकी पत्नी के ऊपर तंमचा तान दिया। इस बीच उनकी पत्नी किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर छत की और भाग गई। आरोपियों ने कथा वाचक पर फायर कर दिया। गोली उनके हाथ को रगड़ती हुुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के आ जाने पर युवकों ने भागने का प्रयास किया। इसी बीच लोगों ने पथराव कर दिया। एक युवक ब्रजेश निवासी नगरिया सोरों को गिरफ्तार लिया। जबकि उसका साथी धनवीर व एक अज्ञात मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवकों का उद्देश्य लूट का था या फिर कथा वाचक की हत्या करना। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ककथ बाचक से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। फायर नहीं किया गया। गिरने से कथा वाचक घायल हो गए। पुलिस युवक से पूछतांछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें