फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक विकास आयुक्त ने पूछा कितने करोड़ रुपये के साइन हुए एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लखनऊ में आयोजित होने वाले यूपी इनवेस्टर समिट के संबंध में औद्योगिक विकास आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनपद में कितने इनवेस्टर द्वारा एमओयू साइन किए गए, इसकी रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन


लखनऊ में इंदिरा गांधी संस्थान में 21 व 22 फरवरी को यूपी इनवेस्टर समिट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश के प्रमुख इनवेस्टर को आमंत्रित किया गया है। यूपी इनवेस्टर समिट के लिए जनपद को 150 करोड़ के एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) साइन कराने का लक्ष्य दिया गया है।

शासन के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र द्वारा लक्ष्य से अधिक इनवेस्टर के एमयूआ साइन करा लिए हैं। सोमवार को औद्योगिक विकास आयुक्त अनूपचंद्र पांडे ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीडीओ अशोक कुमार, जीएम डीआईसी शरद टंडन से जानकारी ली कि लक्ष्य के सापेक्ष अबतक कितने करोड़ के एमओयू साइन करा लिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जनपद से अबतक 438 करोड़ के एमओयू साइन कराए जा चुके हैं। इनका यूपी इनवेस्टर समिट पोर्टल पर पंजीकरण भी करा दिया गया है। औद्योगिक विकास आयुक्त ने उद्योग बंधु की बैठक में आने वाली प्रमुख समस्याओं के बारे में भी जानकारी जुटाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सहायक प्रबंधक आरके पाठक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यूपी इनवेस्टर समिट के लिए जनपद से करीब एक दर्जन इकाइयों के एमओयू साइन कराए गए हैं। ओरियंटल ग्लास वर्क्स, लक्ष्मी ग्लास वर्क्स, दुर्गा लक्ष्मी आयरन फाउंड्री, अतुल इंडस्ट्रीज, शीला पोटरीज, बालकिशन ग्लास वर्क्स प्रा.लि., हिंद ग्लास इंडस्ट्रीज, ट्रांसपेरेंट वेयर हाउसिंग सर्विसेज प्रा.लि., आईबी ग्लास इंडस्ट्रीज, शांतिलाल ग्लास इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. द्वारा 438 करोड़ के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें