फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। तहसील शिकोहाबाद के निरीक्षण पर पहुंचीं डीएम नेहा शर्मा के तेवर सख्त रहे। कार्य में लापरवाही पर नायाब तहसील को फटकार लगाते हुए समय पर खतौनी दाखिल नहीं करने पर आरके बाबू का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने एव भूमाफिया पर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए।
डीएम नेहा शर्मा ने सोमवार को शिकोहाबाद तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाता-खतौनियों का समय से दाखिला-खारिज पूरा नहीं होने पर आरके वीरेश्वर सिंह का वेतन कार्य पूरा होने तक रोकने के निर्देश दिये। उन्होंनेे तहसीलदार कोर्ट एवं नायब तहसीलदार कोर्ट के तीन सबसे पुराने वादों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण के निर्देश देते हुए 5 बडे़ बकायेदारों की समीक्षा की।
उन्होने बैंक स्टेटमेंट से खाते का मिलान रजिस्टर पर चस्पा करने का कहा है। डीएम ने अमीनों के कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। बार एसोसिएशन से वार्ता के बाद डीएम ने एसडीएम को तहसील कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव के निर्देश दिए। डीएम ने वाजिव कारण अनुशासनिक मामलों को लंबित रखने पर फटकार लगाई। भू माफियों पर बड़ी कार्रवाई नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को चिहिंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसओ शिकोहाबाद अनिल कुमार को औद्योगिक क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगोें पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।