फिरोजाबाद। सहकारिता चुनाव के तहत नाम वापसी के बाद जिन 137 वार्डों में चुनाव होने हैं। उन वार्डों के चुनाव अधिकारियों को बुधवार को मतपत्र एवं अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विकास भवन स्थित एआर कॉपरेटिव कार्यालय में चुनाव अधिकारियों की भीड़ लगी रही।
सहकारिता चुनावों के तहत जिले की विभिन्न साधन सहकारी समितियों के 137 वार्डों में आगामी 29 जनवरी को मतदान होना है। डेलीगेट्स के 137 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को विकास भवन स्थित एआर कॉपरेटिव कार्यालय में मतपत्र एवं चुनाव सामग्री का वितरण हुआ।
एआर कोआपरेटिव विवेक कौशल की देखरेख में शुरू चुनाव अधिकारियों को मतपत्र एवं चुनाव सामग्री सौंपी गई। इसके चलते विकास भवन में चुनाव अधिकारियों और सचिवों की भीड़ लगी रही।
सहकारिता चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिन वार्डो में खामियों के चलते निरस्त हुए नामांकन पत्र एवं निर्विरोध निर्वाचन के संबंध में आईं आपत्तियों को लेकर शिकायतों को दौर शुरू हो गया है। समितियों से जुडे़ लोगों ने डीएम और एआर कॉपरेटिव से शिकायतें दर्ज कराईं हैं। ऐसे में चुनाव के साथ-साथ शिकायतों को निस्तारित करने में विभागीय अफसरों को परेशानी हो रही है।