फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सेंटई निवासी युवक का शव पीएसी की गोताखोर टीमों ने नगला धारू पुल के समीप से बरामद कर लिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 19 जनवरी को युवक बाइक से मौसेरे साले के साथ नगला देवी गया था।
विज्ञापन


थाना फरिहा के गांव सेंटई निवासी नरेंद्र उर्फ रिंकू (23) पुत्र दिनेश यादव 19 जनवरी को मौसेरे साले थाना एका के नगला देवी निवासी अनिल कुमार के साथ बाइक से उनके गांव गया था। रास्ते में नहर पुल नगला धारू के समीप बाइक फिसलने से वह नहर में गिर गया। उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

मंगलवार को उसे खोजने के लिए पीएसी की गोताखोर टीम को बुलाया गया। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब रिंकू का शव नहर से निकाल लिया गया। एसडीएम रिजवान अहमद व थाना पुलिस मौजूद थी। रिंकू का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष एका विजय कुमार गौतम ने कहा कि युवक नहर के किनारे जाने के दौरान पैर फिसलने के कारण मौत हुई है। परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें