फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। विकास खंड के ब्लाक प्रमुख पद पर आए अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान होगा। इसे लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। परिसर में बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही परिसर में चेकिंग एवं सत्यापन के बाद ही क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, मौजूदा ब्लाक प्रमुख शशि यादव के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह सिसौदिया ने 46 सदस्यों के शपथ पत्र के साथ डीएम अमित किशोर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। डीएम ने 22 जनवरी को विकास खंड कार्यालय पर मतदान की तिथि घोषित की थी। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि खंड विकास कार्यालय पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पीएसी के साथ सर्किल क्षेत्र के थानाें की पुलिस मौजूद रहेगी। मतदान स्थल पर वे खुद और क्षेत्राधिकारी पुलिस, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहेंगे।

वहीं कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य का सत्यापन करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। कार्यालय के दोनों और 100-100 मीटर की दूरी पर बेरीकेटिंग लगाई जाएगी। वहीं विकास खंड के ब्लाक प्रमुख शशि यादव और अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह सिसौदिया अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चूंकि अविश्वास प्रस्ताव से पूर्व ही दोनों पक्षों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने कब्जेे में कर अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया, लेकिन असलियत का खुलासा चुनाव मतदान के उपरांत गणना के बाद ही निकल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें