फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव में युवक को पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। रेलवे स्टेशन पर अराजकतत्व एक युवक को घूंसों से पीटते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपी युवक को बेसुध पड़ा छोड़ भाग गए।
विज्ञापन



रविवार को भोगांव रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। कुछ अराजकतत्वों ने एक विक्षिप्त युवक को पकड़ लिया और लात घूंसों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।


अराजकतत्वों ने युवक के साथ इस कदर बेरहमी से मारपीट की कि वह बेसुध हो गया। इस पर भी अराजकतत्वों का मन नहीं भरा तो उसके कपडे़ फाड़ दिए। उन्हाेंने पिटाई का विरोध किया, तो आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने युवक से बात की तो उसने बताया कि बेवजह ही उसके साथ मारपीट कर रहे थे। लोगों ने उसे पानी पिलाया जिसके कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें