फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमसी बिल के खिलाफ दो जनवरी को आईएमए की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा । नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) बिल के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की देशव्यापी हड़ताल मंगलवार (दो जनवरी) को है। इस हड़ताल में आगरा शाखा के चिकित्सक शामिल रहेंगे। सुबह छह से शाम छह बजे तक डॉक्टर मरीज नहीं देखेंगे, इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित रहेंगी। दोपहर में चिकित्सक तोता का ताल स्थित एसोसिएशन कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि केंद्र सरकार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भंग कर नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल लेकर आ रही है। इसे लोकसभा में पेश किया जाएगा, इसके खिलाफ देशभर के डाक्टर एक दिन हड़ताल पर रहेंगे।

सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त के निर्देश

आईएमए की 12 घंटे की हड़ताल से चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में सरकारी चिकित्सकीय संस्थानों में सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि आईएमए की हड़ताल को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें