फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था मनोज

विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। आगरा में तैनात शिकोहाबाद के गांव कंथरी निवासी राजीव यादव की सड़क हादसे में मौत की खबर कंथरी में निवासी परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा है। परिवारीजन मकान में ताला लगा कर आगरा रवाना हो गए हैं। इधर ग्रामीणों को शव आने का इंतजार है। देर सायं तक ग्रामीण मृतक राजीव के दरवाजे पर जमा रहे।
विज्ञापन


फतेहाबाद थाने में डायल हंड्रेड पर तैनात कंथरी निवासी राजीव यादव पुत्र नवीनचंद्र दो भाइयों में छोटा था। राजीव के बड़े भाई आनंद की वर्ष 2004 में गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से राजीव के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी।

बुधवार को राजीव ड्यूटी पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तैनात था, तभी एक तेज गति से आती हुई कार ने रौंद दिया। बुधवार सुबह जैसे ही राजीव की मौत की खबर गांव आई तो रिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वृद्ध माता-पिता खबर सुनते ही गश खाकर गिर पड़े। पत्नी सुनीता और 11 साल की बेटी बीटू और सात साल का पुत्र ध्रुव का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता नवीन चंद्र परिवार के साथ आगरा रवाना हो गए। उधर गांव में खबर फैलने से मातम पसर गया है। ग्रामीण राजीव के घर शव आने का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया राजीव की मौत के बाद अब नवीचंदर को कंधा देने वाला बेटा भी नहीं रहा। पिता के सामने ही दोनों बेटों की अर्थी उठ गई। बड़े बेटे का गम अभी नवीचंद्र भुला भी नहीं पाये थे कि छोटे बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। पिता की आंखों के सामने दोनो जवांन बेटे परिवार को बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें