फिरोजाबाद। लंबित मांगों को लेकर बीएसएनएल अफसरों और कर्मचारियों ने मंगलवार से दो दिवसीय कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते एक्सचेंज पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल एम्पलाइज यूनियन के शाखा सचिव मंगल सिंह यादव के नेतृत्व में अफसरों और कर्मचारियों ने सुबह से कामबंद हड़ताल शुरू की। अध्यक्ष मोतीलाल ने कहा कि केंद्र सरकार तीसरा वेतन संशोधन एक जनवरी 17 से 15 प्रतिशत फिटमेंट और सभी भत्तों के साथ हल करे।
धर्मराज शर्मा ने कहा कि सहायक टावर कंपनी का गठन बंद बंद किया जाए। दूसरे पीआरसी के बकाया मुद्दों को सरकार हल करे। यदि केंद्र सरकार लंबित मांगें पूरी नहीं करती तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। डीई रेनू शर्मा, राकेश कुमार, पान सिंह यादव, जय किशोर, शिवचरन लाल, केपी सिंह, राजकुमार, जेके चित्तौड़िया, अर्जुन सिंह, रामदीन, भगवती प्रसाद मौजूद रहे।