फिरोजाबाद। मोहल्ला नई बस्ती में मंगलवार को जनाब शमशाद आलम खां की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व विधायक अजीम भाई के निष्कासन के विरोध में पूर्व महानगर अध्यक्ष छुटटन भाई ने सपा से इस्तीफा का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अजीम भाई का सपा से निष्कासन दुर्भाग्य पूर्ण है। हम लोगों ने खून पसीने से सपा को सींचकर आगे बढ़ाया है। इस फैसले से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान होगा। जिन लोगों ने पार्टी के लिए संघर्ष किया, मेहनत की अपने ऊपर दर्जनों मुकदमे लगवाए, ऐसे सभी लोगों को समाजवादी पार्टी ने घर पर बिठा दिया।
पूर्व विधायक अजीम भाई व मेरा सपा सरकार में उत्पीड़न हुआ। घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अजीम भाई के लगातार संघर्ष के बावजूद उनका निष्कासन किया गया। इसके विरोध में हम पार्टी से इस्तीफा देते हैं। बैठक में हाजी अंसार कुरैशी, हाजी सलीम राईन, मजहर अहमद कुरैशी, हाफिज शमशेर राइन, जावेद आलम खां मौजूद थे।