फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पचिया में धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मकान की छत उड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के मोहल्ला नगला पचिया में चूड़ी जुड़ाई के लिए सिलेंडर खोलते समय आग लग गई। आग लगने से एक किरायेदार जलकर घायल हो गया, जबकि कमरे में बनी गैस के कारण तेज धमाके के साथ मकान की छत उड़ गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के रुहासी निवासी जय प्रकाश पुत्र ज्ञान सिंह राठौर थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया में रहते हैं। उनके मकान में गांव के निवासी दिनेशचंद्र शर्मा (45) पुत्र बाबूराम शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में महिलाएं घर पर चूड़ी जुड़ाई का काम करतीं हैं। सोमवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे दिनेशचंद्र शर्मा के बच्चे पड़ोस में चूड़ी जुड़ाई का काम करने चले गए। घर पर पत्नी एवं वहीं थे।

दिनेशचंद्र शर्मा ने चूड़ी झलाई को छोटे गैस सिलेंडर को जैसे ही चालू किया तभी पहले से लीक एलपीजी सिलेंडर में आग फैल गई थी। दिनेशचंद्र शर्मा आग की लपटों से घिर गए। इससे उनका शरीर काफी जल गया था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। इस दौरान कमरे में फैली आग से थोड़ी देर के बाद काफी गैस बन गई।
विज्ञापन


इसके कारण तेज धमाके के ही साथ कमरे की छत उड़ गई। घायल दिनेशचंद्र शर्मा को जिला अस्पताल लाया गया। सिलेंडर में आग एवं धमाके की सूचना पर थाना दक्षिण के सुहागनगर चौकी प्रभारी ने फोर्स के साथ निरीक्षण किया।

मकान स्वामी एवं परिवार के लोग भले ही चूड़ी झलाई के दौरान धमाका होने की बात कह रहे हों लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा थी कि एलपीजी सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस को भरने के दौरान घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें