फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सोने गए किसान को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला मेहराम गांव में खेत पर सो रहे किसान पर रंजिशन जानलेवा हमला कर उसे गोली मार दी। इसके चलते किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना नगला खंगर के गांव नगला मेहराम निवासी किसान राम निवास (33) पुत्र एहवरन सिंह का पडौसी गांव बीरई के समीप खेत हैं। रविवार रात रामनिवास खेत पर झोपड़ी में सो रहा था। देर रात कुछ लोग उसकी झोपड़ी पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

गोली लगते ही रामनिवास खड़ा हुआ और उसने शोर मचा दिया। फायरिंग की आवाज और शोर सुन कर आसपास के लोग जाग गए। इसके चलते हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो किसान खून से लथपथ पड़ा कराह रहा था।
विज्ञापन


परिवारीजन घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद के लिए रैफर कर दिया। परिवारीजनों की माने तो राम निवास की हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर नगला खंगर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें