फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की खुमारी उतारते रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने अब जाकर चैन की सांस ली है। चुनाव के दूसरे दिन चुनावी थकान मिटाने के लिए मोबाइल बंद करके सारे दिन खुमारी उतारी। वहीं शाम के समय अपनी स्थिति का जायजा लेने के लिए इधर-उधर फोन करते रहे।
विज्ञापन


बुधवार को मतदान होने तक एक पोलिंग सेंटर से दूसरे तक अपनी स्थिति जानने एवं गड़बड़ी जानने के लिए प्रत्याशी जुटे रहे। मतदान के बाद देररात को प्रत्याशी व उनके समर्थक जो सोए तो दूसरे दिन दोपहर तक सोते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल तक बंद कर लिए। दोपहर बाद सोकर उठे तो थकान के चलते वे घर से बाहर नहीं निलक सके। गुरुवार शाम के समय उन्हें अपनी स्थिति की याद आयी तो उन्होंने समर्थकों, बूथ एजेंटों फोन करके जायजा लिया।

देर शाम तक चले भ्रमण कर प्रत्याशियों ने कितने प्रतिशत मतदान हुआ जानने की कोशिश करते रहे। इसके अलावा कुछ समर्थकों/ पदाधिकारियों ने अपने वोटरों को भी जाकर टटोला और इस बात को जानने का प्रयास किया कि उन्होंने वोट उन्हें ही दिया है या नहीं। स्थितियां कुछ भी हों अब सभी को इंतजार है तो एक दिसंबर का, जो ठाकुर बीरीसिंह महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के बाद ही खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें