फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की कॉल डिटेल से खुल सकता है साधु की हत्या का राज

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। नगला बैसला के निकट बुर्ज आश्रम पर शनिदेव मंदिर के महंत रामदास की आश्रम में ही अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की कर दी थी। ग्राम प्रधान बाबूलाल ने थाना मांट में साधु की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि कॉल डिटेल से साधु की हत्या का राज खुल सकता है। हत्यारे साधु का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मांट पुलिस ने साधु की मौत का राज खोलने के लिए दो टीमें सीओ मांट के नेतृत्व में गठित की गई, लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है। साधु की हत्या कर हत्यारे आश्रम से उसका मोबाइल अपने साथ ले गए। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। साधु के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली जा रही है। इससे पता चल जाएगा कि साधु रामदास की आखिरी बात किससे हुई थी।

अंत में मोबाइल की लोकेशन किस स्थान पर रही। उधर, महंत रामदास के परिजनों से पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों और बाबा के अनुयायियों ने दाह संस्कार कर दिया। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि आश्रम से लगी हुई जमीन के बारे में एआरओ से जानकारी मांगी जा रही है। घटना का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें