फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक दबोचा, दो फरार

विज्ञापन
कासगंज में शस्त्र फैक्ट्री के पकड़ने की प्रेस कांफ्रेंस करते सीओ
विज्ञापन
कासगंज। निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लिए शस्त्रों का निर्माण करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने घर में ही शस्त्र फैक्ट्री चला रहे गृह स्वामी को दबोच लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बने हुए तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं कुछ अधबने शस्त्र भी बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार ने बताया कि नगला सिताबी में चुनावों में प्रभावित करने के लिए शस्त्र बनाए जाने सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह के द्वारा टीम को गठित कर छापामार कार्रवाई की गईं। इसमें गांव निवासी संजय को घर में ही शस्त्र बनाते हुए पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो अन्य साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। मौके से 2 तमंचा 12 बोर, 1 तमंचा 315 बोर व 2 पोनिया 315 बोर के अतिरिक्त अधबने तमंचे बरामद हुआ।

पुलिस ने तमंचा बनाने के उपकरण एवं तमंच बनाने के पुर्जे भी मकान से बरामद कर लिए। आरोपी संजय ने पूछताछ पर बताया कि नगर निकाय चुनाव में तमंचो की बिक्री अच्छी हो जाती है, इसी लालच मे यह शस्त्र फैक्ट्री चला रहा था। दो फरार अन्य कारीगरों को भरगैन से बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें