फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत् थान पर शा दियों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर शहर में आयोजित शादी समारोह के कारण हाइवे, सर्विस रोड से लेकर बाजार तक हर जगह जाम का झाम दिखा। सहालग होने के बावजूद शहर के चौराहों, बाजार में कहीं पुलिस फोर्स नजर नहीं आया।
विज्ञापन


देवोत्थान पर शहर में जगह-जगह सामूहिक विवाह एवं शादी विवाह का आयोजन हुआ। सलाहग होने के कारण हर कोई शादी की तैयारियों में सुबह से व्यस्त नजर आया। शादी समारोह के लिए सुबह से लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले तो जाम से जूझना पड़ा।

सुबह से ही सुभाष तिराहा, गांधीपार्क, स्टेशन रोड, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, जलेसर रोड क्लब चौराहा, बाइपास से सटे सर्विस रोड पर जाम के हालात पैदा हो गए। दिनभर जहां सामूहिक विवाह के आयोजनों के चलते कई स्थानों पर जाम लगा। शाम को बारात चढ़ने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला।
विज्ञापन


होटल, मैरिज होम और विवाह स्थलों पर वाहनों की भरमार होने से जाम की स्थिति पैदा हुई। मंगलवार सुबह से देर रात तक पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस प्रशासन का कहीं इंतजाम नजर नहीं आए। शहर के अधिकांश चौराहों और बाजारों में पुलिस फोर्स नहीं होने से जाम की समस्या गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें