फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी भक्तों को पसंद आए भारतीय परिधान

विज्ञापन
राध्‍ााकृष्‍ण
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कार्तिक माह में ब्रज के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजा-सेवा करने के लिए हजारों की संख्या में विदेशी श्रद्धालु आ रहे हैं। इन श्रद्धालुओं में भारतीय परिधान खूब पसंद आ रहे हैं। महिलाओं को घाघरा, साड़ियां भा रही हैं तो पुरुष धोती, कुर्ता खरीद रहे हैं। नगर के लोई बाजार क्षेत्र स्थित कपड़ों की दुकानों में भारतीय परिधान खरीदने के लिए विदेशी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। जहां विदेशी महिलाएं साड़ी पहनने को लालायित हैं। वहीं विदेशी युवकों में भी कुर्ता पहनने का क्रेज अधिक है। साथ ही लहंगा-चुनरी के साथ गोपी ड्रेस विदेशियों की पहली पसंद बनी हुई है। व्यापारी अवधेश अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, राजेंद्र बजाज, देवेश बजाज ने बताया कि कार्तिक माह में ब्रज आने वाले विदेशी श्रद्धालु भारतीय परिधान खरीदकर ही अपने देश वापस लौटते है। यहां तक कि ब्रज के मंदिरों में दर्शन के समय विदेशी श्रद्धालु भारतीय परिधान पहनकर ही जाना पसंद करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें