फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई गई 28 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी पुलिस ने पंजाब ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 28 पेटी शराब मय ट्रैक्टर के पकड़ी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जब कि उसके दो भाई भागने में सफल हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों भाई काफी शातिर हैं और अवैध कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकने के लिए एसएसपी के निर्देशन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। नारखी के एसएसआई अनिल कुमार को सूचना मिली कि नारखी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब को ट्रैक्टर के माध्यम से लाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही लोकीगढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर खेरिया गांव तिराहे के पास इंतजार करने लगे। रात को करीब 11 बजे एक ट्रैक्टर को रुकवाया तो दो लोग कूदकर भाग गए, जबकि एक को दबोच लिया। पुलिस ने उससे ही पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रीतम सिंह पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम गढ़ी लोकी बताया।
विज्ञापन


जबकि भागने वाले साथी के नाम उदयप्रताप उर्फ दाऊजी, सौरभ उर्फ लबली पुत्र अमर पाल दोनों उसके भाई हैं। ट्रैक्टर ट्राली में रखे सामान को ही चेक किया तो 25 पेटी अंग्रेजी शराब की मिलने के साथ ही तीन पेटी खुली मिली। एसपी सिटी ने कहा कि अवैध रूप से पंजाब से शराब को यहां बिक्री के लिए लाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम शीघ्र ही दो भागे आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम करेगी। ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें