मैनपुरी। त्योहारी सीजन में जिले से होकर गुजरने वाली चार में से दो ट्रेनों का संचालन अभी भी बंद चल रहा है। दो ट्रेनें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संचालित दो ट्रेनों पर ही त्योहारी सीजन में यात्रियों का लोड बढ़ गया है।
त्योहारी सीजन से पहले से ही जिले से होकर गुजरने वाली साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद है। कालिंदी एक्सप्रेस, शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन दो सप्ताह पहले ही शुरू हुआ है।
ट्रेनों का संचालन बंद होने के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संचालित दो ट्रेनों पर ही यात्रियों का लोड बढ़ गया है। त्योहारी सीजन में रोडवेज के किराए में वृद्धि तथा जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों के साथ ही दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं।
लक्ष्मण गुप्ता कहते हैं त्योहारी सीजन में ट्र्रेनों का संचालन बंद होने से परेशानी हो रही है। बसों का किराया भी बढ़ गया है। सौरभ मिश्रा कहते हैं ट्रेनें बंद होने से परेशानी बढ़ गई है।
सरकार की नीतियां अब नुकसान पहुंचा रही हैं। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह का कहना है फर्रुखाबाद शिकोहाबाद ट्रेन का संचालन 19 अक्तूबर तथा आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन 22 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है।