फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग विहीन पुलिया पर कभी भी बड़ा हादसा संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। नेशनल हाइवे 91 पर बनी रेलिंगविहीन पुलिया पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार ग्रामीणों ने संकरे व रेलिंग विहीन गग्गर नहर पुलिया को सही कराने की मांग की। मगर अभी तक प्रशासन व हाइवे- अथॉरिटी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन



थाना बेवर में गग्गरपुर नहर पुलिया पर आए दिन हादसे होते हैं। दुर्घटना में घायल कई लोग जान गवा देते हैं, तो कइयों को अपाहिज की जिंदगी गुजारने को मजबूर होते हैं।

ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन व नेशनल हाइवे अथॉरिटी से लिखित व मौखिक रूप से पुलिया को सही कराने की मांग भी की गई है। मगर अभी तक किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। न तो रेलिंग बनवाई गई है न हीं पुलिया का चौड़ीकरण ही कराया गया है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि शायद प्रशासन किसी बडे़ हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीण सुनील मिश्रा, पवन सिंह चौहान, आकाश प्रताप, अफसार अली, पूर्व चेयरमैन सरितकांत भाटिया, मनोज दुबे, श्यामलाल शर्मा, अनुराग गुप्ता ने नेशनल हाइवे अथोरिटी व डीएम प्रदीप कुमार से पुलिया के चौड़ीकरण व रेलिंग लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें