फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी-जीएसटी से अर्थव्यवस्था कमजोर: अखिलेश यादव

विज्ञापन
पूजन करते अ‌खिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रुक्मिणी विहार स्थित यादव भवन के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सरकार के कामों को गिनाया वहीं केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं और प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव काम को भूलकर जातिवाद और धार्मिकता पर लड़ा गया इसलिए हम हारे। भाजपा यह अच्छी तरह से जानती थी कि हमारे काम का मुकाबला वह नहीं कर सकती। इसलिए उन्होंने जातिवाद और धर्म को चुनावी मुद्दा बनाया। कहा कि राजनीति में हमें सावधान रहना पड़ेगा। आज बीजेपी से ज्यादा झूठ बोलने वाली कोई पार्टी नहीं है। नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही र्गई लेकिन क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ। किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया लेकिन कुछ ही किसानों के कर्ज माफ करके जनता को धोखा दिया।

वहीं जीएसटी लागू कर देश के लाखों व्यापारियों का व्यापार छीन लिया। दूसरे समाज के लोगों को जोड़कर सपा मजबूत होगी। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर में 60 नहीं बल्कि सैकड़ों बच्चों की मौत हुई। दिल्ली के बादली क्षेत्र से पूर्व विधायक देवेंद्र यादव ने यादव भवन के लिए भूमि दिलाने पर अखिलेश यादव का आभार जताया। इससे पूर्व विधिवत मंत्रोच्चारण के मध्य सपा अध्यक्ष ने यादव भवन के भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, मुकेश सिंह सिकरवार, ठाकुर किशोर सिंह, अंकित वार्ष्णेय, मनीष पंडित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें